Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पर माधुरी दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी

माधुरी दीक्षित की खूबसूरती आज भी लोगों को लुभाती है

28 Dec 2023

लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पर माधुरी दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी

इसमें कोई शक नहीं कि बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित की खूबसूरती आज भी लोगों को लुभाती है। नए साल में दर्शकों के सामने माधुरी दीक्षित की निर्मित फिल्म पंचक आ रही है। कुछ दिनों पहले माधुरी दीक्षित के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं थीं। इतना ही नहीं, यह भी चर्चा थी कि माधुरी दीक्षित भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। अब खुद माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने दोनों ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

माधुरी दीक्षित के राजनीति में प्रवेश पर डाॅ. श्रीराम नेने ने कमेंट किया, “रोल मॉडल समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। समाज में अच्छे सुधार होंगे तो भारत नंबर एक होगा। राजनीति हमारे बस की बात नहीं है। हम हर दिन नई चीजें सीखने की कोशिश करते हैं। इसी तरह हम लोगों की मदद करना पसंद करते हैं।”

माधुरी ने कहा, “हर चुनाव में मुझे जवाब देना पड़ता है, लेकिन चुनाव लड़ना मेरी महात्वाकांक्षा नहीं है। राजनीति मेरा जुनून नहीं है, मैं रचनात्मक हूं। हर चुनाव में मुझे कहीं न कहीं से मैदान में उतारा जाता है, लेकिन मुझे राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है।

माधुरी दीक्षित के राजनीति में आने और चुनाव लड़ने की चर्चा कई बार हो चुकी है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी चर्चा थी कि वह पुणे से चुनाव लड़ेंगी। उस वक्त खुलासा हुआ कि ये खबरें झूठी और काल्पनिक थीं। अब माधुरी के इस बयान से साफ हो गया है कि वह फिलहाल राजनीति में नहीं आएंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News